छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक बारिश की संभावना : अगले तीन घंटे इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज अलर्ट और गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 257.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है.

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 15 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 410.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 135.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.

एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 196.5 मिमी, बलरामपुर में 335.1 मिमी, जशपुर में 239.4 मिमी, कोरिया में 242.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 198.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. इसी प्रकार, रायपुर जिले में 218.1 मिमी, बलौदाबाजार में 278.5 मिमी, गरियाबंद में 293.8 मिमी, महासमुंद में 203.8 मिमी, धमतरी में 231.6 मिमी, बिलासपुर में 322.8 मिमी, मुंगेली में 308.0 मिमी, रायगढ़ में 322.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 177.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 280.4 मिमी, सक्ती में 248.0 कोरबा में 380.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 318.4 मिमी, दुर्ग में 160.9 मिमी औसत बारिश हुई है.

कबीरधाम जिले में 240.8 मिमी, राजनांदगांव में 198.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 221.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 178.4 मिमी, बालोद में 226.6 मिमी, बेमेतरा में 153.8 मिमी, बस्तर में 298.1 मिमी, कोण्डागांव में 231.3 मिमी, कांकेर में 235.7 मिमी, नारायणपुर में 290.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 294.3 मिमी और सुकमा जिले में 409.5 मिमी औसत बारिश एक जून से अब तक रिकार्ड की गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...