बिहार में पूर्व मंत्री के पिता की हत्या, घर में मिला शव, घटना की जांच के लिए SIT गठित

CRIME NEWS : बिहार के विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने दरभंगा के घुर में घुसकर धारदार हाथियार से हमला किया है. मौके पर घर का सामान बिखरा पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. एसपी की अगुवाई में एसआईटी जांच करेगी।

घटना मंगलवार सुबह दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है। जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है वे मुंबई में रहती हैं। बता दें कि मुकेश सहनी बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। VIP महागठबंधन में शामिल है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई जनसभाएं की थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...