छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मजदूरों से भरी पिकअप हुई हादसे का शिकार; 1 श्रमिक की ऑन द स्पॉट डेथ… 20 घायल, कई गंभीर; आखिर कब तक होती रहेगी लापरवाही?

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में फिर यात्रियों से भरी मालवाहक हादसे का शिकार हो गई है। जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 1 मजदूर की मौत और 20 अन्य घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि, पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में थी। प्रदेश में लगातार यातायात नियमों को दरकिनार कर ऐसी लापरवाही की जा रही है। इस साल कई ऐसे हादसे हुए है, जिसमें मालवाहक या पिकअप में सफर कर रहे यात्री हादसे का शिकार हुए है और उनकी मौत हुई है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का महुअल था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूरा मामला रायगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बरमकेला क्षेत्र के जंगल रोड पर यह हादसा हुआ। पिकअप में खैरझीटी गांव के मजदूर सवार थे, जो सारंगढ़ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...