भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की कार ब्रिज से निचे गिरी… दर्दनाक हादसे में ऑन द स्पॉट मौत

भिलाई। दुर्ग में सड़क दुर्घटना में एक BSP कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है। दरहसल नाईट ड्यूटी जाते हुए कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया और कार ब्रिज से निचे गिर गई, जिस वजह से BSP कर्मचारी को गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। कार चालक की पहचान प्रशांत सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वह भिलाई स्टील प्लांट में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि, मृतक अपने दोस्त के फार्म हाउस से पार्टी कर ड्यूटी में जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। घटना पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत चंदखुरी हनोदा मार्ग का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रशांत सिंह राजपूत बोरसी में रहता था। सोमवार को उसके एक दोस्त की बर्थडे पार्टी थी। इसलिए सभी दोस्त मिलकर चंदखुरी हनोदा रोड स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे थे जो उकसे दोस्त। वहां उन्होंने देर रात तक जन्मदिन की पार्टी मनाई। बताया जा रहा है कि, प्रशांत नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए रात 10–11 बजे अपने घर से निकला था। बताय जा रहा है कि, मृतक प्रशांत अपनी कार लेकर पार्टी के बीच में ही ड्यूटी जाने के लिए अकेले निकल गया था।

बारिश में वह सड़क और ब्रिज का सही से अंदाजा नहीं लगा पाया और उसकी कार ब्रिज से नीचे गिर गई। सिर और शरीर की अंदरुनी अंग में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पद्मनाभपुर TI अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली उनकी टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवक को बार निकाला गया, परन्तु उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल के डायल नंबर पर फोन करके उसके दोस्त को दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और उसको वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...