रोड में मलबा रखना पड़ेगा महंगा, हर स्तर में निगम कर रही मॉनिटरिंग… मेडिकल स्टोर्स संचालक और घर का मलबा गली में डालने वाले के खिलाफ निगम का एक्शन, भरना पड़ा जुर्माना

दुर्ग। दुर्ग निगम शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार हर स्तर पर मानीटरिंग कर रही है। आपको बता दें, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने सख्त निर्देश दिए है। इसी कड़ी में निगम कर्मी ने अमले के साथ बुधवार को भवन निर्माण सामग्री का मलबा रखे जाने के मामले में निरन्तर निगरानी के तहत वार्ड क्रमांक 28 हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स में जैनम मेडिकोज के द्वारा अवागमन क्षेत्र में सी एंड डी वेस्ट रेत व गिट्टी रखने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही निरीक्षण के दौरान क्षेत्र बॉस पारा निवासी लालजी साहू द्वारा घर के मलबे को गली में डालते हुए पकड़ा गया उन्हें भी तत्काल 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। ज्ञात हो कि निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता को लेकर शहर वासियों को निरंतर हिदायत दी जा रही है कि वे खुले में कचरा ना फेंके और ना ही सड़क अथवा सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री रखें। भवन निर्माण सामग्री अथवा मलबा रखे जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।निगम अमले ने उक्त मेडिकल संचालक पर जुर्माना लगाने के साथ ही सड़क किनारे रखे मलबा को शाम तक हटाने निर्देशित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...