दुर्ग में 8वीं क्लास के स्कूली छात्र को फ्यूल टैंकर ने रौंदा: साइकिल से घर लौट रहा था मासूम… इसी दौरान ट्रक की चपेट में आया बच्चा, ऑन द स्पॉट डेथ

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे का शिकार कक्षा 8वीं का बच्चा हुआ है। दुर्घटना में छात्र की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई है। दरहसल राजधनी रायपुर से सटे दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना छेत्र में बुधवार 17, जून की शाम महादेव घाट इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के सामने यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, महादेव घाट से अमलेश्वर की और 8वीं क्लास का छात्र आदित्य साहू अपनी साइकिल से घर जा रहा था। अचानक बच्चा इंडियन आयल टैंकर के नीचे आ गया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। इंडियन आयल का टैंकर का नंबर CG 07 CD 9481 है जिस के नीचे बच्चा फस गया था। हादसे के बाद मौके से चालक फरार हो गया। मौके पर डायल 112 और अमलेश्वर थाना पुलिस ने आकर हालात पर काबू पाया। अमलेश्वर थाना में मृतक बच्चे के चाचा धर्मेंद्र साहू की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...