न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जज बाजपेयी पहुंचे बलौदाबाजार, महकोनी स्थित अमर गुफा का भी किया निरीक्षण, जिले में होगी पीठ की सुनवाई

रायपुर। बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम तोड़े जाने की जांच औपचारिक तौर पर आज से शुरू हो गई है। घटना की जांच करने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी.बी. बाजपेयी बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से घटना के संबध में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर पहुंचकर अपर कलेक्टर कार्यालय में दस्तावेज देखे एवं अपर कलेक्टर को तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इसके बाद बाजपेयी ने ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में स्थित जैतखाम तोड़े जाने वाले घटना स्थल का निरीक्षण किया।

बाजपेयी ने कहा कि बलौदाबाजार में ही जांच आयोग की सुनवाई होगी । इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कक्ष आबंटित कर दिया गया है। कक्ष क्रमांक 1 को सी.बी. बाजपेयी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय,बिलासपुर हेतु, कक्ष क्रमांक 2 न्यायालयीन उपयोग हेतु एवं कक्ष क्रमांक 3 न्यायिक जांच आयोग के स्टॉफ हेतु आबंटित किया गया है। बाजपेयी ने कहा कि सभी पक्षों से शपथ पत्र में जानकारी ली जाएगी, इसके बाद बयान और प्रति परीक्षण की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...