बलौदाबाजार में अब तक 170 अंदर: हिंसा मामले में 2 और आरोपी तक पहुंची पुलिस… 170 आरोपियों को भेजा जा चूका है जेल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के सयुंक्त जिला कार्यालय में 10, जून को हुए तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में अब तक जिला पुलिस ने 170 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार 18, जुलाई को दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनकी पहचान ग्राम छुईहा मालगुजारी थाना सिटी कोतवाली निवासी अजय डहरिया उम्र 24 और आकाश कुमार धृतलहरे उम्र 24 साल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि, 10, जून, 2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खड़ी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है।

प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुए सरगर्मी से पता तलाश जारी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने, संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करने वाले, पत्थरबाजी करने एवं तोड़फोड़ में शामिल आरोपियों का चिन्हांन कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है।

जिसके तहत पुलिस द्वारा 18, जुलाई, 2024 को प्रकरण में शामिल ग्राम छुईहा (मालगुजारी) निवासी 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकडे गए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में आज दिनांक 18.07.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 170 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...