दुर्ग में केबल से गला दबाकर युवक की हत्या, पारिवारिक विवाद के चलते परिजनों पर शक

दुर्ग. शक्ति नगर दुर्ग में केबल से गला घोंटकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से एक युवक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक की हत्या कर आरोपी शव को घर में ही छोड़कर फरार हो गया.

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि शक्ति नगर दुर्ग ​निवासी नानू निषाद की हत्या केबल से की गई है। मृतक के गले में केबल तार को तीन राउंड मोड़कर दबाया गया है। घर में कोई नहीं होने के कारण मकान को सील कर दिया गया है. शव का पंचनामा कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुराना अपराधी है मृतक

हत्या में करीब तीन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा कि मृतक नानू को पुराना अपराधी है. नानू का उसके भाई और भाभी से विवाद होता रहता था. घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...