दुर्ग संभाग में हादसा : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौकीडीही गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है. इस घटना से गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, डौकीडीही गांव में मुरुम के लिए खोदे गए भाटापारा तालाब के पास दो बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब में डूब गए. उनके परिजन जब उन्हें ढूंढने के लिए निकले तो एक बच्चे का चप्पल तालाब के किनारे मिला. दोनों बच्चे तालाब में डूबे हुए थे.

दोनों को बाहर निकाला गया और अंडा के ज्योति नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों का नाम लक्की साहू (उम्र 4 वर्ष) और मयंक साहू (उम्र 4 वर्ष) बताया जा रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...