CG – फेसबुक पर युवती से हुई दोस्ती, बातचीत के बहाने ले गया लॉज, फिर दुष्कर्म के बाद करने लगा ब्लैकमेल, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भोपाल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की, फिर रायगढ़ के एक लॉज ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने मामले की सूचना थाना में दी।

जानकारी के मुताबिक, दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई। एक-दूसरे को मोबाइल नंबर शेयर कर मैसेंजर में बात करने लगे। फरवरी 2021 में भोपाल में रहने वाला प्रदीप केंवट उर्फ गोल्डी रायगढ़ आया और स्टेशन के पास युवती को मिलने बुलाया, जहां से उसे लॉज में बातचीत करने के बहाने ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने उसके कुछ प्राइवेट फोटो, वीडियो मोबाइल पर बना लिया। इसके बाद कई बार युवक रायगढ़ आकर फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया।

अब तक डेढ़ लाख रुपए दे चुकी है युवती

पुलिस ने बताया कि युवती का कहना है कि दिसंबर 2020 में प्रदीप ने मां की तबीयत खराब है कहकर 20,000 रुपए मांगे थे। तब से लेकर अब तक प्रदीप केंवट को युवती डेढ़ लाख रुपए दे चुकी है। इसके बाद भी प्रदीप पैसे मांगता रहा और उसे धमकी देता रहा, जिससे वह परेशान हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...