छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न: प्रदेशभर से पदाधिकारी हुए शामिल… कई मुद्दों पर हुई चर्चा, शहीद जवान स्व.भरत लाल साहू को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को राजधानी रायपुर के भामाशाह छात्रावास में सम्पन्न हुई। प्रदेश भर से आये हुए पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुए इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेशस्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम, युवा प्रकोष्ठ द्वारा रायपुर में 3 दिवसीय रंगोली प्रशिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन व अध्यक्ष की सहमति पर अन्य विषयों पर चर्चा की गई। युवा प्रकोष्ठ द्वारा विगत वर्षों में लगातार वृक्षारोपण के कार्यक्रम किये जाते रहे हैं।

इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए इस वर्ष भी प्रदेशस्तरीय वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाए जाने पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की। आज के इस बैठक में युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में रंगोली प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन के विषय पर भी चर्चा की गई,जिसमें अंतराष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्रमोद साहू जी के माध्यम से रंगोली प्रशिक्षण दिए जाने पर सभी ने अपनी सहमति दी,कार्यशाला को लेकर रूपरेखा भी बनाई गई जिसका परिणाम आगामी भविष्य में देखने को मिलेगा। साथ ही बैठक में महिलाओं की माहवारी से सम्बंधित जानकारी व जागरूकता हेतु भी कार्यक्रम कराए जाने पर चर्चा हुई। जिसकी तैयारी को आने वाले दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस बैठक में अनुपस्थित रहें प्रदेश एवं सम्भाग के पदाधिकारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर नए पदाधिकारी नियुक्त करने की बात कही,जिस पर बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी अपनी सहमति दी। बैठक समाप्ति की घोषणा पूर्व सभी पदाधिकारियों ने बस्तर में शहीद हुए सामाजिक बन्धु स्व.श्री भरत लाल साहू जी को 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...