गुरु पूर्णिमा पर एक पेड़ मां के नाम…. छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ ने किया पौधारोपण

दुर्ग-भिलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व एवं “एक पेड़ मां के नाम” पर विचार गोष्ठी एवं मंथन छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित हुआ। उक्त अवसर पर सभी ने “प्रथम गुरु मां” को याद किया एवं अपने जीवन काल में जिसने भी विपत्तियों में उचित मार्गदर्शन दिया एवं सुखमय जीवन जीने की कला का ज्ञान कराया उन्हें याद किया। विचार मंथन में ईश्वर से पहले गुरु पूजा, पौराणिक संस्कृति गुरुकुल व्यवस्था एवं गुरु दक्षिणा प्रथा,जिनके स्पर्श मात्र से पारस पत्थर के समान मूल्यवान होना, राष्ट्र निर्माता, युग प्रवर्तक, क्रांतिकारी सोच एवं व्यक्तित्व निर्माता के रूप में गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। उक्त अवसर पर जिस प्रकार “मां” मानव का पोषणकर्ता होती है उसी प्रकार धरती माता प्रकृति का पोषणकर्ता है मां अपने बच्चों को लाड प्यार से पालती है उसी प्रकार धरती मां अपने पुत्र पौधों एवं लताओं का पोषण करती है। समाज के लोगों ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध करते हुए नई दिल्ली में पीपल का पौधा रोपण कर आम जनता से 140 करोड़ वृक्षारोपण के लिए अपील की है। उक्त अवसर पर महिला प्रकोष्ठ (संरक्षक ) वसुंधरा यदु , मंजू यदु, (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष) सरोज यदु, (कोषाध्यक्ष) सत्यभामा यादव, (सचिव ) सुषमा शिवबालक यादव एवं (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) सत्येंद्र यादव (पूर्व अध्यक्ष) बिरेंद्र यदु (महासचिव ) सूर्यकांत यादव (कोषाध्यक्ष) राजू यादव (सचिव ) शिव यादव (संगठन मंत्री) प्रमोद यादव एवं जागेश्वर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मासूम बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे...

बालोद के तोमन साहू ने रचा इतिहास, पैरा विश्व...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बेटे तोमन साहू ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डौंडीलोहारा विकासखंड...

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक...

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...