गुरु पूर्णिमा के दिन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मंदिरों में की पूजा अर्चना

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दुर्ग के मंदिरों ममें पूजा अर्चना की और लोगों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए। उन्होंने कहा कि, श्री गुरु चरण कमलेभ्यो नमः। गुरु पवित्रता, शांति, स्नेह एवं ज्ञान के साक्षात मूर्ति होते हैं। वे स्वयं में जीवंत शास्त्र हैं, उन्हें पाने के लिए आवश्यक है हमारी सच्ची श्रद्धा और गुरुतत्व में समाहित होने की लगन। आप सभी प्रेदश वासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारे यहां कुलगुरू परंपरा सदियों से चली आ रही है और अपनी संस्कृति शिक्षा व जीवन शैली के आधार पर भारत दुनिया का सदैव नेतृत्व करता है। गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि, गुरु को महत्व देने के लिए ही महान गुरु वेद व्यासजी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शिव द्वारा अपने शिष्यों को ज्ञान दिया गया था। इस दिन कई महान गुरुओं का जन्म भी हुआ था और बहुतों को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। इसी दिन गौतम बुद्ध ने धर्मचक्र प्रवर्तन किया था। आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व जून से जुलाई के बीच में आता है। इस पर्व को हिन्दू ही नहीं बल्कि जैन, बौद्ध और सिख धर्म के लोग भी मनाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मासूम बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे...

बालोद के तोमन साहू ने रचा इतिहास, पैरा विश्व...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बेटे तोमन साहू ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डौंडीलोहारा विकासखंड...

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक...

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...