छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में मेयर के भांजे की मौत: गर्मी के चलते सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बैठा था, रेत से भरी हाइवा ने मार दी टक्कर और कुचलते हुए निकली, आधे घंटे तक पड़ा रहा शव

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी गई है। बताया जा रहा है की जिसकी मौत हुई है वह मेयर का भांजा था। वह बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे-30 पर बाइक किनारे खड़ी कर उसी पर बैठ गया। तभी रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा आई और उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा बिरेझर चौकी क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी के हटकेश्वर वार्ड निवासी आशुतोष देवांगन (38) पुत्र देवीप्रसाद देवांगन अपने ससुराल अभनपुर जाने के लिए बाइक पर निकला था। इस दौरान वह NH-30 पर बिरेझर से जीजामगांव मोड़ के बीच गर्मी के चलते रुक गया और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उसी पर बैठा था। इसी दौरान रेत से भरी हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे आशुतोष सड़क पर गिरा और हाइवा उसे कुचलते हुए निकल गई।

हाईवे पर हादसा होते देख ग्रामीण एकत्र हुए तो चालक हाइवा छोड़कर भाग निकला। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोई वाहन नहीं मिलने के कारण शव आध घंटा सड़क पर ही पड़ा रहा। उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पा रही थी। वाहन मिला तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिर बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। पता चला कि युवक धमतरी के मेयर विजय देवांगन का भांजा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...