CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, बाइक और आधार कार्ड बरामद

CG

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके हुए थे। मंगलवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण जंगल में मशरूम (खुखड़ी) बीनने गए, तब उन्होंने शव देखकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके से बाइक और दस्तावेज बरामद

घटना की सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास ही एक एचएफ डीलक्स बाइक (CG 15 DG 3422) खड़ी पाई गई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों बाइक से ही जंगल पहुंचे थे।

मृतक युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान खड़गवां चौकी क्षेत्र निवासी मूलचंद (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तेलसरा निवासी रिंकी सिंह के रूप में की गई है।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है और शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने सोमवार को ही यह कदम उठाया होगा।

लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

बस्तर में बाढ़ से किसानों की कमर टूटी :...

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इंद्रावती नदी के तटीय...

CM साय का कांग्रेस पर वार : 2028 में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ना उत्पादक किसानों की मांग, कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के दावे और CJP के...