Kathmandu Aircraft Crash: नेपाल में प्लेन क्रैश में 18 लोगों की मौत… वीडियो आया सामने… देखिए

डेस्क। नेपाल की राजधानी काठमांडू में टेकऑफ के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे. इस हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. वहीं, विमान का पायलट गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज चल रहा है. कैप्टन का नाम शाक्य बताया जा रहा है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने कहा कि पोखरा जा रहे विमान में विमान चालक दल समेत उन्नीस लोग सवार थे. विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. हादसे के बाद पूरे एरिया में धुआं छाया हुआ है.

जैसे ही विमान हादसा हुआ तो उसमें बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, राजधानी के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सौर्या एयरलाइंस के विमान में यह हादसा हुआ. हवाईअड्डे के सूत्रों के हवाले से काठमांडू पोस्ट ने लिखा, उड़ान भरने के दौरान ही विमान रनवे से फिसल गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और इसमें कुल 19 लोग सवार थे. वहीं, दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और धुएं का भारी गुबार आसमान में छा गया. दुर्घटना के कारण विमान में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की टीम लगाई गई है.

विमान क्रैश होने का वीडियो आया सामने-

हादसे की सूचना मिलते ही सरकार ने राहत-बचाव कार्य के लिए सेना के जवानों को मौके पर भेजा है. मेडिकल से लेकर सेना के जवानों की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है. जिस तरह की आग लगी है, वह बुरी खबर की ओर इशारा कर रही है.

एयरलाइंस ने यात्रियों की लिस्ट जारी की

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...