दुर्ग ग्रामीण MLA ने अकधिकारियों को दिए निर्देश, बोले – भारी बारिश के चलते सभी अधिकारी रहे अलर्ट मोड पर, जल्द से जल्द प्रभावित लोगों को दे मदद

दुर्ग। सावन महीने की शुरुआत होते ही जोरदार बारिश ने पूरे प्रदेश में दस्तक दी है। प्रदेश के साथ साथ दुर्ग ज़िले तेज बारिश का असर देखने मिला रहा है। मोंगरा जलाशय से पानी छोड़ने के कारण यहां नदी-नाले उफान पर रहे, वहीं कई गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला सी.ई .ओ .अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार सभी अधिकारी कर्मचारियों को फोन के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ हीं जनपद पंचायत सीईओ के माध्यम से समस्त सचिव को दिशा निर्देश प्रदान किया और कहा की जहां-जहां बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही हैं उस प्रभावित एरिया का सर्वे करे और प्रभावित लोगो को सुरक्षित जगह पर रखे प्रभावित लोगो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं और शिवनाथ नदी ,तंदूला नदी, खरखरा नदी से लगे ग्रामों में जल भराव स्थिति निर्मित होने पर लोगो को सुरक्षित स्थानों पर रखने और ज़रूरी आवश्यकता समान प्रदान करे.

पुल-पुलिया के ऊपर जाने की कोशिश न करें

विधायक ललित चंद्राकर ने जिले में जारी बारिश को देखते हुए आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विधायक ने कहा है कि शिवनाथ नदी , तंदुला नदी खरखरा नदी उफान पर है। इसके अलावा जिले के अन्य अंचलों के मौसमी नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि होने पर उनसे सुरक्षित दूरी बना कर रखें। नदी -नालों के उफान पर होने पर पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में इसे वाहन सहित या पैदल पार करने की कोशिश बिल्कुल नहीं करें। किसी भी हाल में जान जोखिम में ना डालें। ऐसा खुद भी ना करें और दूसरों को भी बढ़े जलस्तर वाले जल स्त्रोत नदी-नाले से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दें.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...