CG में स्वाइन फ्लू की दस्तक : रायपुर में दो लोग संक्रमित, कांकेर में भी मिला था मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसमी बीमारी के बीच स्वाइन फ्लू की भी एंट्री हो गई है। राजधानी के दो लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दस दिन पहले एक अन्य अस्पताल में कांकेर के युवक को एच1एन1 का संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि अगर लंबे समय तक सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत है तो इसकी जांच जरूर कराएं।

जानकारी के अनुसार राजधानी के जिन दो लोगों को स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया है, वे रिश्तेदार हैं। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, मगर एक अस्पताल का कर्मचारी है, जहां से उसके संक्रमित होने की आशंका है और दूसरा क्लोज कांटेक्ट की वजह से स्वाइन फ्लू का शिकार हुआ है।

सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत पर वे अस्पताल पहुंचे थे, जहां शंका के आधार पर उनकी जांच हुई और दोनों स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए गए। उपचार के बाद उनकी हालत में काफी सुधार हो चुका है। इसी तरह दस दिन पहले एक अन्य अस्पताल में कांकेर के युवक में इस संक्रमण का पता चला था। उसके दोनों फेफड़ों में संक्रमण हो चुका था और निजी अस्पताल में उसका इलाज किया गया था। डाक्टरों के मुताबिक सामान्य दवाओं से ठीक होने वाली बीमारी अगर जल्दी ठीक नहीं हो रही है और उसकी समस्या बढ़ती जा रही है, तो इसकी जांच करना जरूरी है। 

भीड़भाड़ वाले इलाके में बरतें सावधानी

सूत्रों के अनुसार स्वाइन फ्लू फैलने वाला संक्रमण है, इसलिए भीड़ वाले इलाके में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसी जगह में जाने के दौरान मास्क का उपयोग किया जाना चाहिए। बता दें कि करीब पांच साल पहले स्वाइन फ्लू ने प्रदेश में काफी कहर बरपाया था। इसके बाद इस जानलेवा संक्रमण के मामले सामने आते रहे हैं मगर खतरा कम हो चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...