छत्तीसगढ़ में एडिशनल एसपी का निधन : गंभीर बिमारी से पीड़ित थे निमेश, रायपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन हो गया है. उनके निधन से पुलिस महकम में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि निमेश बरैया गंभीर बिमारी से ग्रसित थे। वे पिछले 3-4 दिनों से राजधानी रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली।

बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया, निमेश राज्य पुलिस सेवा के एक काबिल अफसर थे. उनका असामयिक चले जाना हम सबके लिए दुखद है. इस दुःख की घड़ी में पूरा विभाग परिवार के साथ है.

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले बलरामपुर एडिशनल एसपी निमेश बरैया को पीलिया हुआ था. उनका इलाज जिले के ही एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उन्हें रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां निमेश बरैया तीन-चार दिनों से भर्ती रहे, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया.

पीलिया के साथ ब्रेन हेमरेज की थी समस्या

बता दें निमेश बरैया को पीलिया के साथ-साथ लीवर में प्रॉब्लम और ब्रेन हेमरेज की समस्या थी. इसके चलते उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई थी. आपको बता दें कि निमेश बरैया बिलासपुर, कोरिया जिले में एडिशनल एसपी रह चुके हैं. वर्तमान में वे बलरामपुर जिले में बतौर एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत थे.

मिलनसार और काबिल अफसर थे निमेश : शर्मा

राज्य पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि 2013 बैच के एडिशनल एसपी निमेश बरैया काफी मिलनसार और एक काबिल व्यक्ति थे. उनका इस तरह असामयिक चले जाना सभी के लिए दुख की बात है. इस मुश्किल घड़ी में राज्य पुलिस सेवा संघ परिवार के साथ है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...