पीरियड्स के दौरान छात्राओं को मिलेगी छुट्‌टी, छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी ने लिया फैसला

रायपुर. हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने संस्थान में अध्ययनरत लड़कियों को पीरियड्स के दौरान छुट्‌टी देने का ऐलान किया है. यह छत्तीसगढ़ का पहला यूनिवसिर्टी है, जिन्होंने इस तरह का फैसला लिया है। छात्राओं के लिए यह छुट्टी अनिवार्य नहीं होगी. यदि पीरियड्स के दिनों में भी छात्राएं कक्षाओं में उपस्थित होना चाहें तो हो सकती हैं. HNLU ने इसे मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी अर्थात एमएलपी नाम दिया है. जुलाई से ही संस्था ने इसे लागू कर दिया है.

इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. छात्राएं छुट्‌टी के लिए संबंधित अधिकारी को आवेदन दे सकेंगी. विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, हम महिला विद्यार्थियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध हैं. स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर खुलकर बात करने की जरूरत है. इसे लेकर सक्रिय दृष्टिकोण अपना रहे हैं. यह नीति एचएनएलयू हेल्थ शील्ड पहल का हिस्सा है.

एक सेमेस्टर में 6 दिनों की छुट्‌टी का प्रावधान

विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि मेंस्ट्रुअल लीव पोलिसी का उद्देश्य पीरियड के दौरान छात्राओं को विशेष सहायता प्रदान करना है. इसके अंतर्गत छात्राओं को माह में एक दिन अवकाश दिया जाएगा. राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थानों में निर्धारित उपस्थिति अनिवार्य होती है. ऐसे में छात्राओं को दिए जाने वाले अवकाश को उनके उपस्थिति के दिनों में गिना जाएगा. छात्राएं माह में एक दिन और एक सेमेस्टर में 6 दिनों की छुट्टी इस प्रावधान के अंतर्गत ले सकेंगी.

अकेडमिक काउंसिल का धन्यवाद : कुलपति

कुलपति, एचएनएलयू के प्रो. वीसी विवेकानंदन ने बताया कि, एमएलपी का कार्यान्वयन एचएनएलयू में युवा महिला छात्रों की विशेष आवश्यकताओं को समझने और उन्हें समर्थन देने के लिए है. हम इस नीति के समर्थन के लिए अकेडमिक काउंसिल का धन्यवाद करते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...