एक बार फिर से शुरू होगी राशनकार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया: कल से 15 तक होगा प्रोसेस… दुर्ग में अब तक 85% कार्डधारियों ने कराया रिन्यूअल; फूड कंट्रोलर दीपांकर ने की नवीनीकरण करवाने की अपील

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण कार्य सिटीजन ऐप एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान के डीलर ऐप के माध्यम से किया जा रहा था। अब तक लगभग 85 प्रतिशत राशनकार्डधारियों द्वारा अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण करवाया जा चुका है। खाद्य नियंत्रक सी.पी. दीपांकर के अनुसार शेष बचे 15 प्रतिशत राशनकार्डधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण की तिथि को 15 अगस्त 2024 तक की अवधि के लिए वृद्धि किये जाने की अनुमति दी गई है। राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 26 जुलाई 2024 से पुनः प्रारंभ होने की संभावना है। अपना राशनकार्ड नवीनीकरण न करवा पाने वाले राशनकार्डधारियों से अपील है कि वे 15 अगस्त 2024 के पूर्व आवश्यक रूप से अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण करवा लें, जिससे उन्हें लगातार खाद्यान्न एवं राशनकार्ड के अंतर्गत प्राप्त होने वाली अन्य सुविधायें प्राप्त होती रहें।

सी.पी. दीपांकर, खाद्य नियंत्रक, दुर्ग

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...