दुर्ग के 60 वार्डों में 4 दिनों से जल संकट! पूर्व विधायक अरुण वोरा बोले- “नदी में लबालब पानी फिर भी 42 MLD फिल्टर प्लांट पड़ा सूखा… प्रशासन जल अवरोध को करे जल्द दूर”

दुर्ग। दुर्ग शहर के पूर्व कांग्रेस विधायक अरुण वोरा गुरुवार को 42 MLD फिल्टर प्लांट देखने पहुंचे। आपको बता दें कि, दुर्ग निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में पिछले 4 दिनों से जल संकट की स्थिति बानी हुई है। अरुण वोरा ने कहा कि, “शिवनाथ नदी में 4 दिन से बढ़ते जल स्तर में नगर निगम प्रशासन के सारे दावो की पोल खोल दी है। आसपास के क्षेत्रों के बरसाती पानी व मोगरा बेराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कचरे व जलकुंभी से जल संकट की स्थिति पिछले 4 दिनों से निगम क्षेत्रों के 60 वार्डो में बनी हुई है। वहीं गंजपारा स्थित पुलगांव नाला की जलकुंभी ना निकाले जाने के कारण खेल मैदान जैसे नजर आ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “जबकि नाला सफाई कार्य वर्षाऋतु पूर्व हो जाना था। किसी वार्ड में एक टाईम तो किसी में दो वक्त का पेयजल की भी सप्लाई नहीं हो पा रहा है तो कई वार्डो में गंदे पानी की भी शिकायत मिल रही है। जनता नलो के सामने बैठकर पेयजल का इतंजार कर रही है तो जरुरत के हिसाब से पानी टैंकर पूर्ति नही हो पा रही है। अधिकारी से पूछताछ करने पर सहीं जवाब नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते जनता आक्रोशित व परेशान है। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण नदी में लबालब पानी भरने व पुलगांव नाला का पानी जलकुंभी सहित पहुंच रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “पुलगांव नाला निर्माण जो कि पिछले 4 वर्षो से पूर्ण नहीं हुआ वह भी एक बड़ा कारण है। फिल्टर प्लाट पहुंचने पर मैंने देखा कि 42 एमएलडी से शहर व अन्य बाहरी वार्डो में पेयजल की सप्लाई किया जाता है। लेकिन फिल्टर प्लाट की मशीने बंद पड़ी है पैनल बोर्ड में भी नमी आ जाने से पेयजल की सप्लाई में अवरोध उत्पन्न हो रहा है।” उन्होने जिलाधीश से कहा है कि सामान्य पेयजल की सप्लाई हेतु एसडीआरएफ की टीम को 24 घंटा इंटकवेल में तैनात करे व शहर में हो रही जल आपूर्ति को सामान्य करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...

CG News : तालाब में डूबने से दो सगे...

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद...

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...