छत्तीसगढ़ ने खोया एक बेहतरीन हास्य कलाकार: 90 साल की उम्र में शिव कुमार दीपक का निधन… मया देदे मया लेले, परदेसी के मया और तोर मया के मारे फिल्मों कर चुके है काम; कल होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले हास्य कलाकार शिव कुमार दीपक का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने फिल्म मया देदे मया लेले, परदेसी के मया और तोर मया के मारे फिल्मों में अपने हास्य के माध्यम से सब को हंसाया गुदगुदाया। कचरा बोदरा नाम से प्रसिद्ध हुए दीपक और कमल नारायण की जोड़ी को लोग कभी नहीं भूल पायेंगे। उनका जन्म 15, नवंबर 1933 को हुआ था, उन्होंने अपनी अंतिम सांस 25, जुलाई 2024 को ली। उनकी तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। वे दुर्ग के वार्ड नंबर 54 पोटिया कला में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पोटिया कला में होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...