कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ: BJYM ने भिलाई जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में निकाली मशाल रैली… राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह हुए शामिल; वीर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि… “भारत माता की जय”, “शहीद कौशल यादव अमर रहे” के लगे नारे

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर युवा मोर्चा, जिला भिलाई के द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भिलाई में विजय मशाल रैली निकाल कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। मशाल रैली ग्लोब चौक से आरंभ करते हुए, बेरोजगार चौक, वहां से हरिराज होटल होते हुए अर्जुन रथ पार्क, सिविक सेंटर,सेक्टर-6 में कार्यक्रम का समापन हुआ। मशाल रैली के दौरान भारत माता की जय, शहीद कौशल यादव अमर रहे, शहीद जवान अमर रहे.. जैसे गगनभेदी नारे लगते रहे। डीजे पर भी देशभक्ति गीतों ने भी मशाल रैली की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में भारत माता और सेना के जवान के रूप में बच्चो ने भी उपस्थित दी। प्रमुख रूप से भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा उपस्थित रहें। राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ती है, इस तरह शहीद जवानों को सम्मान देकर उन्हें नमन करने का ऐसा कार्यक्रम भाजपा ही कर सकती है।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा, कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

मशाल विजय मशाल रैली में मुख्य रूप से भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, राम उपकार तिवारी, जिला मंत्री उपासना साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, राहुल परिहार, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, मनीष यादव, अंजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला प्रचार प्रमुख राहुल झा, जिला मीडिया प्रभारी जयंय शर्मा, निखिल सोनी, चंदन यादव, प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव, उमाकांत साहू, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, सोशल मीडिया प्रमुख अरुण उपाध्याय, कृष्णा द्विवेदी, पूनमचंद सपहा, पीयूष अग्निहोत्री, सुभाष शर्मा, अभिषेक पांडेय, सन्नी यादव, धर्मेंद्र भगत, कंवरपाल सिंग, मंडल अध्यक्ष रोहित तिवारी, नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पिपरोल, समीर अग्रवाल, नरेंद्र निर्मलकर, मनोज मेश्राम, डिकेश पटेल, मंडल महामंत्री मनीष चौधरी, संदीप पाली, अनिल नायक, लोकेश चंद्राकर, अंजन सिंह, सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...