दुर्ग संभाग में बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार: कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप… अकेले पा कर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध; अब सलाखों के पीछे कटेंगी राते

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के राजनांदगांव जिले में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को अपना हवस का शिकार बनाया है। 50 वर्षीय अधेड़ भुवन कमलेश्वर ने अपनी बेटी से जबरदस्ती शारीरक संबंध बनाते हुए बलात्कार किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार काट जेल भेज दिया है। ये मामला जिले के छुरिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 25.07.2024 को पीड़िता ग्राम मगरधोखरा थाना छुरिया के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की पीड़िता के पिता पूर्व से ही उसपर गलत नजर रखते थे पूर्व में छेड़ छाड़ किए थे जिसके संबंध में अपने रिश्तेदारों को बताई थी 25/7/24 की रात्रि अकेला पाकर जबरन शरीरिक संबंध बनाया है जो अपराध धारा 64-2 (च), 76 BNS का प्रथम दृष्टिया घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में आरोपी का पतातलाश किया गया। पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, महिला सहायक उपनिरीक्षक ए0पी0शीला, एवं सहायक उपनिरीक्षक एस0एल0कंवर आर आशावान वर्मा का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...