मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ में मिलेगा आरक्षण, CM ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा हुई है। सीएम साय ने बड़ा एलान किया है। अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ सरकार भी नौकरियों में प्राथमिकता देगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।

आपको बता दें कि अग्निवीरों को चार साल की नौकरी के बाद उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने को लेकर विपक्ष ने काफी आलोचनाएं की थी। जिसके बाद धड़ाधड़ राज्यों ने इस बात की घोषणाएं करनी शुरू की, कि अग्निवीर से रिटायर होने वाले युवाओं को राज्यों में निकलने वाली भर्तियों में आरक्षण दियाजायेगा। अब तक कई राज्यों में इसका ऐलान किया जा चुका है। अब उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी राज्य सरकार ने इसकी घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि अग्निवीर अपनी चार की सेवा के बाद भी बीएसएफ में ज्वाइन कर पाएंगे। उन्हें एज रिलेक्सेशन दी जाएगी। इसके ऊपर इस योजना के तहत ही कुछ ऐसे फायदे भी हैं जो सिर्फ अग्निवीरों के लिए रहते हैं, सामान्य सैनिक को वो नहीं मिलते हैं। उदाहरण के लिए अग्निवीर का वेतन 30,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति महीने है। इसके साथ ही वो जोखिम और कठिनाई भत्ते के हकदार हैं। इस योजना में एक सेवा निधि अंशदायी पैकेज भी है, जिसके तहत अग्निवीर अपनी मासिक परिलब्धियों का 30% योगदान करते हैं, और सरकार भी उतनी ही राशि का योगदान करती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...