27 जुलाई से 10 अगस्त तक नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन… निकायों में नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारियों की हुई नियुक्ति

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जिले के नगरीय निकायों के सभी वार्डों में 27 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 के मध्य जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, नल लिकेज, नलों में पानी न आना, नालियों एवं गलियों की साफ सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी का बहना, कचरे की साफ-सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट के मरकरी बल्ब ट्यूब का बंद होना एवं दिन प्रतिदिन के कार्यों से संबंधित समस्याओं के निराकरण मौके पर किए जाएंगे। जिन आवेदनों/शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाना संभव नहीं होगा उनकी विभागवार सूची प्रति शिविर पंजीयन रजिस्टर के माध्यम से प्राप्त कर प्रभारी अधिकारी जिला शिकायत शाखा दुर्ग को प्रषित की जाएगी।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु नगरीय निकायों में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिसमें नगर पालिका निगम दुर्ग हेतु नोडल अधिकारी लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग एवं उनके सहायक नोडल अधिकारी पंचराम सलामे तहसीलदार दुर्ग होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका निगम भिलाई के नोडल अधिकारी देवेश ध्रुव आयुक्त नगर निगम भिलाई एवं उनके सहायक नोडल अधिकारी गुरुदत्त पंचभाये, तहसीलदार भिलाई होंगे।

नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के नोडल अधिकारी दशरथ सिंह राजपूत आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा एवं उनके सहायक नोडल अधिकारी पवन ठाकुर अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई 3 होंगे। नगर पालिका निगम रिसाली की नोडल अधिकारी मोनिका वर्मा मिश्रा आयुक्त नगर निगम रिसाली एवं सहायक नोडल अधिकारी क्षमा यदु अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग होंगी।

नगर पालिका परिषद कुम्हारी हेतु नोडल अधिकारी महेश राजपूत अनु.वि.अधि. राजस्व भिलाई 3 एवं सहायक नोडल अधिकारी नेतराम चंद्राकर मु.न.पा.अधि. कुम्हारी है। नगर पालिका परिषद जामुल के नोडल अधिकारी लवकेश धु्रव एस.डी.एम. छावनी एवं सहायक नोडल अधिकारी अंकुर पाण्डेय मु.न.पा.अधि. जामुल है। नगर पालिका परिषद अहिवारा के नोडल अधिकारी उत्तम धु्रव डिप्टी कले. एवं प्र. तहसीलदार दुर्ग तथा सहायक नोडल अधिकारी सीमा बक्शी मु.न.पा.अधि. अहिवारा होंगे।

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नोडल अधिकारी दीपक निकुंज अनु.वि.अधि. राजस्व पाटन एवं सहायक नोडल अधिकारी सतीश यादव मु.न.पा.अधि. अमलेश्वर होंगे। नगर पंचायत पाटन के नोडल अधिकारी दीपक निकुंज अनु.वि.अधि. राजस्व पाटन एवं सहायक नोडल अधिकारी सौरभ वाजपेयी मु.न.पा.अधि. पाटन होंगे। नगर पंचायत धमधा के नोडल अधिकारी सोनल डेविड अनु.वि.अधि. राजस्व धमधा एवं सहायक नोडल अधिकारी ओंकार प्रसाद ठाकुर मु.न.पा.अधि. धमधा होंगे। नगर पंचायत उतई के नोडल अधिकारी मुकेश रावटे अनु.वि.अधि. राजस्व दुर्ग एवं सहायक नोडल अधिकारी राजेन्द्र नायक मु.न.पा.अधि. उतई होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...