दुर्ग में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या निकली 101 फिट तिरंगा यात्रा और मशाल रैली… BJYM जिलाध्यक्ष जीत यादव के नेतृत्व आयोजन; सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 101 फिट तिरंगा यात्रा एवं मशाल रैली निकली गयी। रैली में वीर शहीद अमर रहें, अमर रहें के नारों से आसमां गूंज उठा। शहरवासियों ने हाथों में मशाल लेकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। मशाल रैली अग्रसेन चौक से प्रारम्भ होकर इंदिरा मार्केट होते हुए पटेल चौक में सम्पन्न हुआ।

मशाल रैली के समापन के बाद 25वीं वर्षगांठ पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने यादव धर्मशाला में अखण्ड दीप जलाया गया जो अगले 25घण्टे प्रज्वलित होता रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीत यादव ने कहा आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे तो उसके पीछे हमारे अमर शहीद जवानों का बलिदान है। आज देश का हर एक नागरिक अमर शहीद जवानों का कृतज्ञ है।

इस अवसर पर मुख्यरुप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता, मनीष पुनाचा, जिला उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष तिजील सिंह, मयंक शर्मा, दिनेश पटेल, भागवत यादव, उल्लेख साहू, शुभम साहू, भूपेंद्र साहू, वेद साहू एवं बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के साथ आमजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...