हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग ने एमएससी बायोटेक्नोलॉजी चौथे सेमेस्टर के परिणाम जारी… साई कॉलेज भिलाई के छात्रों का परिणाम 100 प्रतिशत

दुर्ग-भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किया है। जिसमे साई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई के छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम रहा। कॉलेज के एमएससी द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम 100 प्रतिशत रहा एवं सभी छात्र फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण हुए। एमएससी चौथे सेमेस्टर में टॉप छात्राओं में पूनम पटेल ने 81.1 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, रागिनी ध्रुव ने 79.5 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा इति मैते ने 76.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र तृतीय स्थान प्राप्त किया। साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा, प्राचार्य डॉ देशबंधु तिवारी एवं कॉलेज की डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह ने सभी छात्रों, उनके अभिभावकों एवं एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ सोनल खंडेलवाल, डॉ अर्पिता मुखर्जी , डॉ अदिति सिंह, श्रीमती शीतल देवतारे एवं श्री अमन देव दानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

दुर्ग की बेटी रेजाक्षी यादव ने देशभर में बढ़ाया...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बेटी रेजाक्षी यादव ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। 17...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा ऐलान : भारी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। खराब मौसम और...

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...