नशीला पदार्थ खिलाकर पति कर रहा था पड़ोसन का रेप… इधर पत्नी बना रही थी मजे से वीडियो… पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, बाद में वीडियो भी कर दिया वायरल

नशीला पदार्थ खिलाकर पति कर रहा था पड़ोसन का रेप

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दंपति का अजीबो-गरीब कारनामा सामने आने से समाज को शर्मसार होना पड़ रहा है. दोनों ने पति-पत्नी के आपसी रिश्ते को किनारे करते हुए समाज को सरेआम कलंकित किया है. यह कहानी है जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. पत्नी ने अपने सामने ही पति से एक महिला का रेप करा दिया. पति रेप करता रहा और पत्नी मजे से वीडियो बनाती रही. करीब छह माह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दंपति ने कई बार रेप किया. थक हारकर महिला ने पुलिस में जाकर शिकायत की.

महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पती-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों के पास से से जलालपुर पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए. इसी से दम्पत्ति ने महिला के साथ रेप के बाद जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

मामले में जानकारी देते हुए जौनपुर के एसपी सिटी ने बताया कि जलालपुर पर पीड़िता ने तहरीर दी कि उसके साथ विजय गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता, उसकी पत्नी पिंकी गुप्ता निवासी ग्राम मजगावा खुर्द थाना जलालपुर जौनपुर ने बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ खिलाया और शारीरिक संबंध बनाए. वीडियो भी बना लिया. किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. अभियुक्त ने वीडियो वायरल कर दिया. अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...