13 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र् में कई गंभीर अपराधों में शामिल

कवर्धा। 8 साल से लगातार नक्सली संगठन में सक्रिय रहने वाले 13 लाख की 24 वर्षीय इनामी महिला नक्सली रंजीता उर्फ हिडिमा कोवासी ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरकार की नीति के अलावा लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान से प्रभावित होकर और कबीरधाम जिले के अंदरूनी क्षेत्र में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। महिला नक्सली पर छत्तीसगढ़ में 5 लाख, मध्यप्रदेश में 3 लाख और महाराष्ट्र् में 5 लाख का इनाम घोषित था। महिला माओवादी गोदिंया-राजनंदगांव-बालाघाट जीआरबी डिवीजन अंतर्गत टांडा-मलाजखंड एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रीय थी। आत्‍मसमर्पित महिला नक्सली ने माओवादियों के द्वारा किये जा रहे अत्याचार से परेशान होकर और शासन की आत्मसमर्पित नीति से प्रभावित होकर राजनंदगांव रेंज आईजी दीपक कुमार झा, कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि, आत्म समर्पित महिला नक्सली पिछले 8 सालों से संगठन में सक्रिय रही। मलाजखंड एरिया कमेटी सदस्य रंजीता पर 13 लाख का इनाम था। जिला खैरागढ़, छुईखदान, गंडई क्षेत्र अंतर्गत 3, जिला बालाघाट मध्यप्रदेश क्षेत्र अंतर्गत 19 नक्सली घटनाओं में शामिल रही है।

नक्सली रंजीत ने संगठन में 25 लाख के इनामी नक्सली विकास से विवाह किया था। बाद में वह अलग हो गए थे, आत्मसमर्पण करने पर नक्सली रंजीता को पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रुपए दिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ शासन से 5 लाख रुपए जल्द ही दिया जाएगा। इसके साथ ही पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं दी जाएंगी। नक्सली रंजीता के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने रंजीता के पति विकास और अन्य नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...