दया सिंह की आपत्ति के बाद भिलाई निगम हरकत में आया: अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं…पहले जैसे ही प्रक्रिया

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के मुक्तिधाम में ऑनलाइन आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है और न ही ऑनलाइन कराने कहीं जाने की आवश्यकता है, इसके लिए प्रारंभिक प्रक्रियाएं पूरी तरीके से मैनुअल सिस्टम है, इसमें किसी भी तरीके से परिवर्तन नहीं किया गया है। जैसे पहले से प्रक्रिया चली आ रही है वैसे ही प्रक्रिया निरंतरता में बनी हुई है।

शोकाकुल परिवार को ऑनलाइन सिस्टम को लेकर किसी भी प्रकार से दिगभ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है, ऑनलाइन सिस्टम न पहले हुआ था और न ही अभी है, शोकाकुल परिवार को किसी प्रकार से भटकने की आवश्यकता नहीं है।

यहां आकर आसानी से अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं पुर्ण की जा सकती है। पहले से रामनगर मुक्तिधाम में सुविधाओं में इजाफा हुआ है। भीषण गर्मी में राहत देने के लिए डोम शेड का निर्माण किया गया है, मुक्तिधाम के भीतर किसी भी तरफ धूप में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।

हरियाली से आच्छादित रामनगर मुक्तिधाम में शव दाह के लिए मशीन स्थापित किया गया है, विद्युत विभाग से डिमांड मिलते ही बिजली का कनेक्शन लगाकर इसे प्रारंभ कर दिया जाएगा। रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की क्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है वहां पर उपस्थित कोई भी मृतक का परिचित या परिवार तथा रिश्तेदार उपस्थित रहकर आसानी से मिनटों में प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। मुक्तिधाम में मृतक के दाह संस्कार के लिए लकड़ियां और कंडा उपलब्ध है।

आपको बता दें कि इस विषय पर भाजपा पार्षद दया सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। दया सिंह ने आज ही आयुक्त को ज्ञापन देकर इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। उन्होंने साफ कहा था कि मृतक के परिजनों को परेशानी न हो। इसलिए पुरानी प्रक्रिया को ही लागू किया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...