शर्मनाक मामला: सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में रेप: पेट दर्द के इलाज कराने आई थी नाबालिग, चाकू दिखाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म; वीडियो भी बनाया

बाड़मेर। बाड़मेर में सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में 14 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी दी। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया तब जाकर थाने में 19 मई को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने बताया कि 16 मई सुबह करीब 11 बजे बेटी का पेट दर्द हो रहा था। इसलिए वह अपने भाई के साथ गुड़ामालानी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के कारण बहन को छोड़कर भाई बाजार से सामान लेने के लिए चला गया। इस बीच नाबालिग को अकेला देख नासिर खान पुत्र हाजी खान अस्पताल परिसर में खाली पड़े डिलीवरी रूम में ले गया। यहां उसके साथ मारपीट कर रेप किया और भाग गया।

भाई जब लौटकर अस्पताल आया तब पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद दोनों अस्पताल से बिना इलाज करवाए घर आ गए। घर पर पीड़िता ने अपनी मां को भी घटना की जानकारी दी।

गुड़ामालानी एएसआई सोनाराम के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी नासिर खान (26) के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया गया है। आरोपी गैस, कुकर व टीवी सर्विस का काम करता है।

घर पर सर्विस के लिए आया था आरोपी
आरोपी नासिर कुछ महीने पहले भी पीड़िता के घर पर सर्विस करने के लिए गया था। तब से आरोपी नाबालिग को जानता था। वह उदाणियों की ढाणी, गुड़ामालानी का ही रहने वाला है। परिवार को शक है आरोपी पीड़िता पर नजर रख रहा था। पीड़िता को अस्पताल में अकेली देख मौका का फायदा उठाया। उधर, गुड़ामालानी अस्पताल प्रभारी डॉ. गणेशाराम का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...