21 साल की महिला जिम ट्रेनर की हत्या: आरोपी ने युवती को घर पर मारा चाकू… हाथापाई में युवक को भी आई चोट… दोनों के बीच हुआ था विवाद

21 साल की महिला जिम ट्रेनर की हत्या

दिल्ली के द्वारका में शनिवार को एक 21 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। महिला जिम ट्रेनर थी। उसके घर पर एक युवक ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना शनिवार शाम सेक्टर- 23 के पोचनपुर इलाके में हुई। ये हत्या उसके एक जानकार युवक ने की, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट के दौरान आरोपी को भी चोटें लगी है। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।

दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि असम के छिबिला बछिया सिलचर की मूल निवासी स्नेहा नाथ चौधरी और आरोपी राज एक-दूसरे को जानते थे। उनके बीच हाल ही में कुछ विवाद हुआ था। शनिवार शाम आरोपी उसके घर पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ हाथापाई के दौरान राज के हाथ पर भी चोट लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने चौधरी को बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा पाया। पुलिस ने कहा कि राज को भी घायल हालत में मौके से पकड़ लिया गया।

लोगों ने युवक को कमरे में बंद किया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार 7:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पोचनपुर गांव में रहने वाली 21 साल के युवती के साथ एक युवक मारपीट कर रहा है। लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खुलवाया। कमरे में युवती लहूलुहान हालत में मिली। उसकी गर्दन को चाकू से रेता गया था। वहीं, आरोपी मौके पर मौजूद था। उसे भी चोटें लगी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...