CG – शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: शादी करूंगा कहकर ले गया MP, शारीरिक संबंध बनाए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जशपुर पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते साल नाबालिग को भगा कर उज्जैन ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।

SDOP ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने 6 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की को नवंबर 2023 में एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

साइबर सेल से नाबालिग के उज्जैन में होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम को उज्जैन मध्यप्रदेश रवाना किया गया। जहां आरोपी को हिरासत में लेने गई पुलिस की टीम को स्थानीय ग्रामीणों ने घेर लिया, जिसके बाद बड़ी मशक्कत के साथ स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी विनोद राठौर को पकड़ा गया।

नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि आरोपी विनोद राठौर उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने नाबालिग से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी विनोद राठौर (22) गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...