PFA रायपुर द्वारा कम्युनिटी डॉग्स के लिए अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन: रायपुर के पुलिस कॉलोनी से हुई शुरुआत… पशुओं के लिए बने कानून के बारे में दी गई जानकारी

रायपुर। प्रदेश में आए दिन बढ़ते पशु क्रूरता और लोगों में पशु अधिनियम की कम जानकारी को देखते हुए पीपुल फॉर एनिमल्स (PFA) रायपुर द्वारा जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 27, जुलाई शनिवार को रायपुर के अमलिदिह पुलिस कॉलोनी से हुई। PFA रायपुर ने बताया कि, कॉलोनी में रह रहे 1000 परिवार और कॉलोनी में रह रहे 8 कम्युनिटी डॉग्स के वजह से आए दिन पशु क्रूरता और गैर कानूनी तरीके से उनको नुकसान पहुंचाने के कई मामले पिछले कुछ महीनों से सामने आ रहे है।

सोसायटी के पशु प्रेमी ने उच्च पुलिस अधिकारियों से मिल कर मानव पशु सह असतित्वव के मुद्दों को शांति प्रिय तरीको से कम करने का प्रयास किया एवं पशुकल्यानकारी मनेका गांधी को भी पत्र लिखा। अंत में पुलिस कॉलोनी अमलीदिह द्वारा पशुओं के कानून और प्रबंधन के लिए पीएफए रायपुर संस्था को कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया। इस कार्यशाला में अहम मुद्दे जैसे कि सामुदायिक कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण, गले में पट्टे, कम्युनिटी डॉग्स को खाना खिलाने के लिए स्थान निर्धारित किया।

सोसायटी में रह रहे पालतू कुत्तों को उनके मल साफ करने की सूचना दी और विभिन्न स्थानों पर कम्युनिटी डॉग्स की रक्षा के कानून के पोस्टर लगाने का सुझाव भी दिया। अंत में बच्चों को जानकारी दी के कम्युनिटी डॉग्स जो की इंसान के मित्र है उनके आस पास कैसे सुरक्षित रहा जाए। इस कार्यशाला का आयोजन अमलिदीह पुलिस कोलोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र चंद्रा द्वारा हुआ। पीएफए रायपुर की संचालिका कस्तूरी बल्लाल नें कार्यशाला में प्रेजेंटेशन दिया। शहर के पशु प्रेमी और एनिमल रेस्क्यू टीम भी मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...