सावधान! स्वाद के चक्कर में अपने सेहत से ना करे खिलवाड़… भिलाई के आधा दर्जन होटल और आईसक्रीम पार्लर में मिला बासी फूड प्रोडक्ट, निगम की टीम ने किया नष्ट… सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर चालान, अगली बार कैंसिल होगा गुमाश्ता और ट्रेड लाइसेंस

  • ऐसे खाद्य पदार्थ से फूड पॉइसनिंग, डायरिया, पीलिया आदि बीमारियों का खतरा
  • भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव (IAS) ने की जनता से खास अपील

भिलाई। अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने जा रहे है और आप किसी होटल या फूड स्टॉल में खाना खा रहे है तो आपने कभी सोचा की वो खाद्य प्रदार्थ कई दिन पुराना हो सकता है। ऐसा खान खा कर खास कर बारिश के मौसम में आपकी तबियत बिगड़ सकती है। भिलाई निगम द्वारा होटल और दुकानों में चेकिंग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को फिर नगर निगम भिलााई के जोन 1 नेहरू नगर अंतर्गत जलजनित मौसमी बीमारी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।

आधा दर्जन होटल-फूड स्टॉल में मिला बसी खाद्य
जिसमें वार्ड क्रं. 17 आकाश गंगा दक्षिण, गंगोत्री क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर प्रतिष्ठानो में जाकर जांच किये। होटल एवं आईसक्रीम पार्लर में निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ एवं साफ-सफाई सही नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जिसमें मित्तल बिरयानी, नोवेल्टी कुल्फी, आइसक्रीम पार्लर, राॅयल राजस्थानी रेस्टोरेंट, बुडहन खोवा जलेबी, सलोनी स्वीट्स में निरीक्षण के दौरान खादय पदार्थ बासी पाया गया। बासी व बदबूदार खादय पदार्थो को जब्ती कर उसमे ब्लीच पाउडर डालकर जमीन में गाड़कर विनिष्टिकरण किया गया।

अगली बार गुमाश्ता और ट्रेड लाईसेंस होगा कैंसल
इसके साथ ही निगम जोन वन की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानो से 3900 की चालान भी वसूला। कार्रवाई के दौरान निगम द्वारा उन्हे समझाईस भी दिया गया कि दोबारा बासी खादय पदार्थ बेचते हुए पाये जाने पर उनका गुमाश्ता एवं ट्रेड लाईसेंस कैंसल कर दिया जायेगा। स्वच्छता का ध्यान रखें व सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय न करे अन्यथा जुर्माना की राशि दोबारा भी काटी जायेगी।

ऐसे खाद्य पदार्थ से फूड पॉइसनिंग, डायरिया, पीलिया आदि बीमारियों का खतरा
नगर निगम भिलाई आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने लोगो से अपील की है कि बरसात के दिनो में बाहर खाते समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। फूड पॉइसनिंग , डायरिया, पीलिया आदि बीमारियां दुषित खाद्य पदार्थ खाने से हो सकती है, सावधान रहे। ताजा एवं शुद्व खादय पदार्थ का ही सेवन करे। खाने से पहले हाथो को अच्छे से अवश्य धो लेवें। जहां खाने जाये उस जगह पर साफ-सफाई हो इसका पुरा ध्यान रखा जायें। जिससे मौसमी बीमारियो से अपने आप को बचाया जा सके। कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, लिपिक संतोष हरमुख, वार्ड सुपरवाईजर कर्मचारियो के साथ उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...