भिलाई निगम मुख्यालय, नेहरू नगर जोन सहित 3 ऑफिस नई जगहों पर होगा शिफ्ट… MLA रिकेश सेन ने राज्य शासन से चर्चा के बाद भेजा 25 करोड़ रूपए का प्रस्ताव… मल्टी काम्प्लेक्स कार्यालय पर जोर

भिलाई। भिलाई निगम का मुख्य ऑफिस, नेहरू नगर और वैशाली नगर जोन कार्यालय जल्द ही नाइ जगह शिफ्ट होगी। राज्य शासन से चर्चा बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 25 करोड़ रूपए का प्रस्ताव भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार मल्टी काम्प्लेक्स कार्यालय पर विचार हो रहा है। आपको बता दें कि नगर निगम के जोन-1 कार्यालय नेहरू नगर भवन में ही पोस्ट आफिस सहित शासन के अन्य कार्यालय भी संचालित हो रहे हैं। यह भवन अब जर्जर हो चुका है।

जबकि वैशाली नगर स्थित जोन-2 कार्यालय जिस स्थान पर संचालित है वहीं एक बड़ा मैदान होने से उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश ने कहा कि वर्तमान समय में निगम मुख्यालय और जोन के दोनों कार्यालय जिस भवन में संचालित हो रहे हैं, बहुत जल्द उसे डिस्मेंटल कर सभी कार्यालय को अलग-अलग स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

विधायक सेन ने बताया कि निगम मुख्यालय और जोन-1 कार्यालय कोसा नगर गोठान के समीप वाहन शाखा के आस पास बनाए जाने का प्रस्ताव मैंने भेजा है साथ ही जोन-2 कार्यालय वैशाली नगर को जवाहर नगर में शिफ्ट करना है ताकि वैशाली नगर के एक बड़े खेल मैदान का समुचित उपयोग हो सके। निगम मुख्यालय भवन को डिस्मेंटल कर वहां निगम का मल्टी काम्प्लेक्स या अन्य बड़े प्रोजेक्ट को लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई :...

रायपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मटिया गांव में बिना अनुमति पत्थर उत्खनन किए जाने के...

भखारा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : फांसी लगाने...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में करीब छह महीने पहले शादी हुई एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया...

बस्तर बाढ़ पर किरण देव की बड़ी मांगें :...

रायपुर। बस्तर संभाग में हालिया बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान प्रभावित...

कोरबा में किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच खूनी झड़प...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किन्नर...