24 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप: नौकरी लगने की खुशी में बचपन के दोस्त को दी पार्टी, जमकर पी शराब… फिर ले गया होटल में और किया दुष्कर्म… चचेरे भाई से भी कराया रेप

24 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप

क्राइम डेस्क। हैदराबाद में गैंगरेप की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 24 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ उसके बचपन के दोस्त समेत दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को अस्पताल ले गई है. आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो वारदात के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं. दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात को सुनने के बाद लोग हैरान हैं. आरोपियों जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि वनस्थलीपुरा की रहने वाली लड़की को एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी मिली है. इस खुशी में वो अपने बचपन के दोस्त गौतम रेड्डी के साथ 29 जुलाई की शाम 7.30 बजे ओंकार नगर में हैदराबाद-विजयवाड़ा हाइवे के पास एक होटल में पार्टी के लिए गई थी.

बार में जाने के बाद पीड़िता और आरोपी ने जमकर शराब पी. इसके बाद जब दोनों भयंकर नशे में आ गए तो उसका दोस्त उसे लेकर होटल के कमरे में गया. वहां उसके साथ बलात्कार किया. उसके बाहर निकलने के बाद उसका चचेरा भाई कमरे में गया, उसने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

नशा कम होने के बाद पीड़िता ने खुद को अर्धनग्न हालत में पाया. कमरे में आरोपियों को देखकर वो चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर होटल का स्टाफ पहुंचा, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए थे. इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई को फोन करके आपबीती सुनाया. भाई उसे लेकर थाने पहुंचा.

एसीपी कासीरेड्डी ने बताया कि शिकायत के आधार पर वनस्थलीपुरम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज की गई है. पुलिस ने हयात नगर लेक्चरर्स कॉलोनी मे रहने वाले मुख्य आरोपी गौतम रेड्डी और उसके चचेरे भाई की तलाश में दबिश दे रही है. उन्हें पकड़कर पूछताछ और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मोबाइल पर बात करने को लेकर खूनी विवाद, बड़े...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल फोन...

रायपुर में ED की दबिश, पंडरी और रवि नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शहर के पंडरी इलाके में ED की टीम...

बिलासपुर का युवक रूस में लापता, युद्ध में शामिल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी एक युवक के रूस में लापता होने का मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में...

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बहू...