CG – लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की दर्दनाक मौत: दुकान के चौथे फ्लोर पर सामान ले जाने के दौरान लिफ्ट में फंसा सिर… 10 फीट तक रगड़ाया… इलेक्ट्रिकल दुकान में करता था काम

लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लिफ्ट में फंसकर एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, 15 साल का लड़का इलेक्ट्रिक दुकान में काम करता था। वह सामान ले जाने वाली ओपन लिफ्ट में सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक विशाल इलेक्ट्रिकल्स के मालिक का नाम भरत हरियानी है। पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

जिस समय यह हादसा हुआ, तब सुमित उर्फ काजू दुकान के गोदाम से 40 फीट ऊपर चौथे माले पर इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जा रहा था। तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही ओपन लिफ्ट की दीवार में सुमित का सिर फंस गया। इसके बाद लिफ्ट और दीवार से 10 फीट तक सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गया। इस दौरान लिफ्ट के नीचे जब खून टपकने लगा, तब दुकान संचालक को हादसे की जानकारी हुई।

इस हादसे के बाद 15 साल के लड़के को दुकान में काम कराने को लेकर सवाल उठने लगा है। श्रम कानून के अनुसार किसी भी नाबालिग को निजी संस्थान में काम नहीं कराया जा सकता, लेकिन 15 साल का लड़का इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम कर रहा था।

दुकान संचालक भरत हरियानी से सफाई देते हुए कहा कि सुमित उनकी दुकान में काम नहीं करता था। उसकी मां पिछले 15 साल से उनके घर में काम करती है। इस दौरान चार घंटे के लिए वो अपने लड़के को छोड़कर जाती थी। सुमित रोज काम करने भी नहीं आता था। तीन दिन बाद आज आया था, तभी ये हादसा हो गया।

टीआई एसआर साहू ने बताया कि दुकान संचालक को नोटिस जारी कर कई दस्तावेज और सवाल पूछे गए हैं। 4 मंजिला दुकान बनाने के लिए नगर निगम से परमिशन ली गई या नहीं? लिफ्ट लगाने के लिए जो नियम हैं, और दस्तावेज हैं, वह उपलब्ध हैं कि नहीं इसके लिए नोटिस जारी किया है।

इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को लेटर लिखा जा रहा है कि दुकान में जो लिफ्ट लगी थी, उसमें हादसा कैसे हुआ, सुरक्षा मानक जांच करने लेटर लिखा है और रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...