CG में एक और डबल मर्डर: पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या… गांव में दशहत का माहौल… जांच में जुटी पुलिस

CG में एक और डबल मर्डर

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. मालखरौदा इलाके के मुक्ता इलाके में अज्ञात शख्स ने पति और पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है. घटना मंगलवार देर रात को हुई. गांव के रहने वाले मगन गबेल और उसकी पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थियों में घर में मिला है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

मालखरौदा इलाके के मुक्ता गांव में डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश पटेल बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी थी. पुलिस जब मौके पर पहुंचे तो दोनों शव की पहचान मगन गबेल और बुधवार बाई पति-पत्नी के रूप में हुआ है. पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम गांव में पहुंच गई है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है. फिलहाल यह घटना देर रात का बताया गया है. पहली नजर में हत्या की आशंका जताई जा रही है. शव में कई चोट के गंभीर निशान गले और सिर पर मिले है. मामले की पुलिस जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...