विधायक गजेंद्र यादव ने ट्रैक्टर से की खेतों की मताई, रोपा लगाने में भी बंटाया हाथ

दुर्ग। सावन लगते ही जोरदार बारिश होने से खेती किसानी के काम में तेजी आई है। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव भी अपने गृह ग्राम अहिवारा से लगे माटरा में अपने खेत पहुंचे और बनिहार संग खेती में हाथ बंटाया। उन्होंने हर साल की तरह स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रोपा लगाने के पहले अपने खेत की मताई की। बनिहार से खाद की जानकारी लेकर खेत का भ्रमण किया और समय पर निंदाई करने की बात कही।

विधायक बनने के बाद भी यादव छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं माटी से दूर नहीं हुए हैं। अभी भी अपने खेत में स्वयं खेती करते हैं। ट्रैक्टर चलाते हैं और धान की बुवाई भी करते हैं। विधायक बनने के बाद भी गजेंद्र यादव खेती किसानी से जुड़े हुए हैं। वे स्वयं अपनी देखरेख में किसानी काम करवाते हैं। विधायक ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर करीब 2 एकड़ खेत को रोपा लगाने के लिए तैयार किया।

साधरणतः विधायक या बड़े पद में आने के बाद लोग अपनी जमीन को किराए पर दे देते हैं, लेकिन वे आज भी स्वयं अपनी देखरेख में खेती करते हैं। विधायक गजेंद्र यादव का कहना है कि हम कितने भी सफल हो जाए अपनी संस्कृति, माटी व मूलकार्य को नहीं छोड़ना चाहिए। मैं किसान परिवार से हूं और खेती किसानी मूल कार्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...