छत्तीसगढ़ में 12 से 16 अगस्त तक होगी शिव महापुराण कथा, पं. प्रदीप मिश्रा ने भिलाई में की घोषणा

भिलाई। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा छत्तीसगढ़ के ग्राम गनौद खरखराडीह नवा रायपुर में 12 से 16 अगस्त तक होने जा रही है। इसकी घोषणा स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा ने भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित कथा स्थल के व्यास पीठ से की। कथा के दौरान पं. प्रदीप मिश्रा ने अपने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 16 अगस्त 2024 तक कथा ग्राम गनौद खरखराडीह नवा रायपुर में होगी। 17 अगस्त को कावड़ यात्रा सिहोर के कुबेरेश्वर महादेव से निकाली जाएगी।

आयोजन समिति के श्री शंभू सेवा समिति के मुख्य सलाहकार ऋषि सेन, समिति के संरक्षक सतीश कुमार यादव एवं मुख्य कार्यकारी सदस्य मुरली मनोहर साहू ने बताया कि इस वृहद आयोजन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विगत दिनों आयोजकों एवं अधिकारियों ने ग्राम गनौद खरखराडीह स्थल का अवलोकन किया गया था और इस स्थान को उपयुक्त पाया है।

आयोजन समिति ने बताया कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण में पूरे देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुड़ती है। यह आयोजन पवित्र श्रावण मास में हो रहा है और आयोजन स्थल के पास ही पर्यटन स्थल चंपारण धाम एवं त्रिवेणी संगम प्रयागराज राजिम स्थित है। ऐसे में निश्चित ही लाखों की भीड़ जुटेगी, जिसके लिए समिति युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...