अडानी ACC सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौत: पैनल रूम में हाई वोल्टेज शॉक से झुलसा मृतक… ऑन द स्पॉट डेथ, शरीर पड़ गया काला… पुलिस जांच में जुटी; 2 बच्चों की सिर से उठा पिता का साया

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित अडानी ACC जामुल, भिलाई में बुधवार 1, अगस्त 2024 एक मजदूर की करंट शॉक लगने से मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान 28 वर्षीय मो. आबिद खान के रूप में हुई जो टेक्नीशियन के रूप में कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि, गुरुवार सुबह काम के दौरान मजदूर की हाई वोल्टेज करंट के झटके से झुलसने से मौत हो गई। बिजली का झटका इतना हाई था की मजदूर का शरीर पूरी तरह से काला पड़ गया। कर्मचारियों ने उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मो. आबिद जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 विश्वकर्मा चौक में रहता था। ACC सीमेंट में पिछले 10-12 साल से टेक्नीशियन के पद पर काम कर रहा था। घर में उसके 2 बच्चे और पत्नी हैं। 2 बच्चों की सिर से पिता का साया उठ गया है। मिली जानकारी के अनुसार आबिद रोज की तरह काम पर फैक्ट्री गया था। सुबह 9-10 बजे के बीच वो पैनल रूम में कुछ सामान लेने गया, जहां वो हाई वोल्टेज करंट के चपेट मन आ गया।

मजदूर की मौत के बाद उसके साथी उसे न्याय दिलाने की मन करने लगे। बताया जा रहा है कि, करंट लगने के दौरान उसे किसी ने नहीं देखा। वह पूरी तरह से झुलस गया और उसका शरीर काला पड़ गया है। जामुल पुलिस को जानकारी दी गई। जामुल पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...