भिलाई के इन दो बार में मिला फंगस लगा चिकन और फिश… चखने में परोसने की थी तैयारी, किचन में पल रही थी बीमारी; निगम ने मारा छापा, इस होटल में बासी मिठाई भी मिला, हजारों का जुर्माना

रिसाली। दुर्ग जिले के भिलाई में निगम ने दो बार और एक होटल में छापा मारा है। आपको बता दें, रिसाली निगम ने बार-रेस्टोरेंट में दुषित खाद्य सामाग्री मिलने पर रिसाली निगम ने संचालक से कुल 16000 जुर्माना वसूला। क्षेत्र के दो बीयर बार में मछली और चिकन में फंगस लगने पर जब्त किया। वहीं एक रेस्टोरेंट में बदबूदार मिठाई को जब्त कर विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई। दुषित खाद्य सामाग्री से होने वाले बीमारी की रोकथाम के लिए निगम आयुक्त मोनिका वर्मा अभियान चला रही है।

बासी मिठाई और फंगस लगे चिकन, मछली मिले
निगम के अधिकारी गुरूवार की सुबह आजाद मार्केट स्थित तिलक डेयरी पहुंचे। यहां पर डेयरी संचालक ऐसी मिठाई को बेचने रखा था, जिसमे से दुर्गन्ध उठ रही थी। अधिकारी उस समय हतप्रभ रह गए जब ब्लू हैवन बार के भीतर रखे फ्रिजर को खोला। फ्रिजर से फंगस लगे चिकन, मछली और ग्रेवी को जब्त किया गया। इसी तरह अंगूरी बार से भी दूषित खाद्य सामाग्री को जब्त किया गया। बार संचालक दुषित खाद्य सामाग्री को ग्राहक को परोसने रखा था। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा, अमित चंद्राकर, मंगल कुर्रे, बिरेन्द्र देशमुख, विवेक रंगनाथ, टेकराम आदि शामिल थे।

किचन की सफाई करने अल्टीमेटम
निगम अधिकारियों ने जांच के दौरान बार-रेस्टोरेंट की सफाई को भी चेक किया। किचन की दीवार पर भट्ठी से खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं डस्ट की मोटी परत पाई गई। जिसे साफ करने 3 दिन का समय दिया गया है। दोबारा जांच में गंदगी मिलने पर दो गुना अर्थदण्ड वसूल करने की चेतावनी दी गई।

बार में डेंगू का खतरा
बार संचालक शराब, कोल्ड्रींक की बोतल को खुले स्थान पर एकत्र कर रखे थे। इन्ही बोतल में बारिश का पानी जमा हो रहा था। निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी भरे बोतल को पहले खाली कराया। बाद में बोतल को उलटकर या फिर ढक्कन लगाकर रखने हिदायत दी। मच्छर का लार्वा मिलने पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

जाने किस पर कितना जुर्माना?

-तिलक डेयरी – 1000
-ब्लूहैवन बार – 10000
-अंगूरी बार – 5000

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...