CG में मितान योजना का नाम बदला: मोर संगवारी सेवा के तहत भी मिलेगा 27 योजनाओं का लाभ… गोठान योजना सहित इनका भी बदला नाम

डेस्क। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही योजनाओं का नाम में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ में “मितान” अब “मोर संगवारी” कहलायेंगे। दरअसल राज्य सरकार ने मितान योजना का नाम बदल दिया है, अब मितान योजना को मोर संगवारी सेवा के नाम से संचालित किया जायेगा। आपको बता दें कि इस योजना से लोगों को 27 प्रकार की योजनाओं का लाभ मिलता है।

इसके तहत प्रमाण पत्र, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, असंगठित कर्मकार पंजीयन एवं सुधार पैन कार्ड का पंजीयन सहित अलग-अलग सुविधाओं को घर बैठे उपलब्ध कराया जाता है।

योजना का लाभ पाने केलिए टोल-फ्री नंबर 14545 में कॉल करना होता है, जिसके बाद बहुत ही मामूली चार्ज पर घर बैठे प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाता है। मितान योजना का नाम बदलकर मोर संगवारी सेवा करने को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग की ओर आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2022 को प्रदेश में मुख्यमंत्री मितान योजना लागू किया गया था।

इनके भी नाम बदले

  • डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम अब शहीद वीर नारायण सिंह।
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल अब पीएमश्री।
  • राजीव गांधी किसान न्याय योजना बदलकर कृषक उन्नत न्याय योजना।
  • गोठान योजना का नाम बदलकर गौअभ्यारण्य करने की तैयारी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...