भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा : कार‎ ने महिला को रौंदा, अस्पताल में हुई मौत, युवती को भी मारी टक्कर

भिलाई। सुपेला में विशाल मेगा मार्ट के सामने दो युवकों ने कार से स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारी, जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी निर्मला साहू (61) सड़क पर गिर गई। महिला को रौंदते हुए कार आगे निकल गया और सड़क किनारे खड़ी एक महिला कर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार चालक फरार हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर की है।

आसपास दुकान वालों ने घटना स्थल पर पहुंचकर सड़क पर घायल पड़ी निर्मला को उठाकर​ सामने के भिलाई नर्सिंग होम ले गए। स्थिति गंभीर होने से डॉक्टर ने उन्हें नजदीक के निजी मल्टी स्पेशीलिटी सुविधा वाले स्पर्श अस्पताल भेज दिया, जहां ​थोड़ी ही देर में महिला की मौत हो गई। दादा और पोता सड़क से दूर छिटक गए इसलिए बाल-बाल बच गए। परिजनों के मुताबिक, निर्मला पति रामनाथ साहू के साथ अपने पोता का इलाज कराने निजी अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

कार की टक्कर से स्कूटी चला रहे रामनाथ व पोता दाहिनी ओर दूर जा गिरे, इसलिए बाल-बाल बच गए। हादसे में दादी को गंभीर रूप से घायल देखकर पोता सदमे में चला गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची ​थी। टक्कर मारने वाली कार, उसके चालक और साथ में बैठे युवक की पहचान कर ली गई है, पुलिस उनकी तलाश कर रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...