CG – सड़क हादसे में SBI AGM की बेटी की मौत: पिता के लिए दवाई लेने निकली थी बेटी… SUV ने स्कूटी को मारी टक्कर… 21 साल की युवती की चली गई जान

सड़क हादसे में SBI AGM की बेटी की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे में 21 साल की युवती की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की युवती अपने पिता के लिए दवाई लेने के लिए निकली थी। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एक्सीडेंट करने के बाद भीड़ की पिटाई के डर से कार चालक कार खम्हारडीह थाना में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। कार नंबर के आधार पर पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, 21 साल की श्रेष्ठा सत्यपथी अमलतास सोसाइटी की रहने वाली थी। वह स्कूटी में घर से VIP रोड होते हुए तेलीबांधा चौक की ओर जा रही थी। तभी सर्विस रोड पर सामने से आ रही SUV हेक्टर से भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद श्रेष्ठा स्कूटी से नीचे गिर गई। जिससे उसकी नाक और सिर पर गंभीर चोटें आई और खून बहने लगा। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक युवक-युवती ने श्रेष्ठा को अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। जिस वजह से उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल श्रेष्ठा के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद SUV चालक ने कुछ देर बाद गाड़ी को खम्हारडीह थाने में जाकर खड़ी कर भाग गया। फिलहाल पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि श्रेष्ठा के पिता अवेश सत्यपथी SBI बैंक में AGM के पद पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...