भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा वार्ड जिसमें घर-घर में बहुतायत मात्रा में कुएं बने हुए हैं। जल स्रोत का बेहतर साधन इस वार्ड में दिखाई देता है। खुर्सीपार जोन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कुएं बने हुए है और इन कुवों में गर्मी के दिनों में भी आश्यकता के अनुरूप पानी की मात्रा भरपूर है। कुआं वाटर रिचार्ज का एक बेहतर जल स्रोत है। शहीद वीर नारायण सिंह नगर के काफी लोग इसी पानी का उपयोग निस्तारी एवं दैनिक उपयोग के लिए वर्षो से करते आ रहे हैं। ज्यादातर कुओं में नीचे मुरूम है जिससे पानी शुद्ध मिलता है। उल्लेखनीय है की मेयर नीरज पाल पेयजल को लेकर बेहद गंभीर है और निगम के सभी वार्डो पर पानी सप्लाई को लेकर प्रतिदिन फीडबैक ले रहे है। पेयजल व्यवस्था देखने पहुंचे निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड का घूम-घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जो भी आवश्यक कदम है वह उठाया जाए। निगमायुक्त ने स्वयं कुआं से पानी निकाला और पानी का टेस्ट लेकर पानी की गुणवत्ता परखनी चाही, पानी शुद्ध और ठंडा मिला। कुछ लोगों के घरों के अंदर के कुएं का निरीक्षण भी इस दौरान किया गया। वहां के रहवासियों ने बताया कि अधिकतर लोगों के यहां कुआं है जिसमें आवश्यकता के अनुरूप पानी मिल जाता है और इसी पानी का उपयोग दैनिक क्रियाओं के लिए करते हैं। निगम के खुर्सीपार जोन के कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े ने आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्ड में कभी भी टैंकर की जरूरत नहीं पड़ी, इसका कारण है कि कृत्रिम जल स्रोत का एक बड़ा माध्यम इस वार्ड क्षेत्र में मौजूद है। लोगों ने बताया कि 15 से 20 कुआं इस वार्ड में निर्मित है, हालांकि अधिकतर लोग यहां पर पीने का पानी का उपयोग निगम द्वारा दिए गए नल कनेक्शन से ही करते हैं, इतना बड़ा वार्ड होने के बावजूद भी यहां पानी की समस्या उत्पन्न नहीं हुई, खुर्सीपार पानी टंकी से इस वार्ड क्षेत्रों के लोगों को पानी दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकार, उपअभियंता नितेश मेश्राम व बसंत साहू आदि मौजूद रहे।
भिलाई के इस वार्ड में घर-घर में कुआं: गर्मी में यहां न पेयजल संकट और न ग्राउंड लेवल वाटर सूखता…निगम कमिश्नर सर्वे ने किया विजिट

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
नेहरू नगर भेलवा तालाब परिसर में फिटनेस के साथ-साथ...
भिलाई। भिलाई नेहरू नगर भेलवा तालाब में हर रविवार की तरह आज भी क्रेज़ी 36 भारत विकास परिषद, हैप्पी ग्रुप के सदस्य जो वहां...
विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 कार्यालय में जनता से...
Aditya -
भिलाई नगर। भिलाई नगर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से...
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दुर्ग...
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह...
BSP टाउनशिप CGM से मिले विधायक देवेंद्र: जनता की...
Aditya -
भिलाई। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल...